सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, डंपर चालक गिरफ्तार
अमेठी। जनपद के कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा अयोध्या-रायबरेली रोड पर मंगौली गांव के पास करीब 11:30 बजे हुआ।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंकज उपाध्याय (करीब 30 वर्ष), पुत्र सत्य प्रकाश उपाध्याय, निवासी ग्राम गिरिजा मोड़, पोस्ट रैचा, थाना बल्दीराय, जनपद अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आए डंपर ट्रक (संख्या UP33DT) ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि पंकज उपाध्याय की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हादसे में शामिल डंपर और उसके चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है।फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है तथा सड़क पर यातायात सामान्य रूप से संचालित हो रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Post a Comment