⚡ ब्रेकिंग News

ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर विवाद में चली गोली, छोटन यादव घायल, वारदात के तीन घंटे के भीतर दो आरोपित गिरफ्तार, देसी कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद

ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर विवाद में चली गोली, छोटन यादव घायल, वारदात के तीन घंटे के भीतर दो आरोपित गिरफ्तार, देसी कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद

केएमबी ब्यूरो मुकुल बरनवाल
रघुनाथपुर। थाना क्षेत्र के बेलवार गांव में बीती रात ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर हुए विवाद के दौरान गोली चलने से छोटन यादव घायल हो गए। गोली लगने के बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सिवान रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही रघुनाथपुर थाना पुलिस सक्रिय हो गई और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गोली चलने की घटना के करीब तीन घंटे के भीतर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान उमेश साह और सुनील साह के रूप में बताई गई है।
देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों के पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस प्रारंभिक जांच के आधार पर घटना को ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर उत्पन्न विवाद से जोड़कर देख रही है।
विवाद के बाद चली गोली
बताया गया कि ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान मामला बढ़ गया और गोली चल गई, जिसकी चपेट में आकर छोटन यादव घायल हो गए। गोली लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
तीन घंटे में दो आरोपित गिरफ्तार
घटना के बाद पुलिस ने मौके की जांच करने के साथ ही आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू की। पुलिस की त्वरित कार्रवाई में महज तीन घंटे के भीतर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से हथियार और कारतूस बरामद होने के बाद पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में एससीपीओ ने दी पूरी जानकारी
मामले को लेकर एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना और पुलिस कार्रवाई की पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया और उनके पास से देसी कट्टा एवं जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...