जितेंद्र सिंह हमारे फरेंदा के प्रभारी के साथ-साथ सुहेलदेव पार्टी के भावी प्रत्याशी भी हैं- अरविंद राजभर
केएमबी ब्यूरो अरविंद पासवान
आज फरेंदा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय महासचिव माननीय अरविंद राजभर जी ने गठबंधन को लेकर बड़ी घोषणा की।
उन्होंने कहा, _"जिन सीटों को तय किया गया है, वह संभावित रूप से हमारे खाते में आने वाली हैं। उन सीटों पर हमने प्रभारी की घोषणा कर दी है। हमारे प्रभारी ही भावी प्रत्याशी हैं। जितेंद्र सिंह जी को हमने फरेंदा विधानसभा का प्रभारी बनाया है और यही यहां के भावी प्रत्याशी हैं, हमारे गठबंधन की तरफ से।"_
उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल राजनीति नहीं, बल्कि जनता की सेवा करना, उनके सुख-दुख में शामिल होना और कार्यकर्ताओं के हर संघर्ष में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहना है।
आरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग करती है, जबकि अखिलेश यादव जी का PDA नकली है, जिसका जमीन से कोई वास्ता नहीं है। ( जितेंद्र पासवान प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्वांचल) (काबिलाश राजभर मंत्री प्रतिनिधि महाराजगंज)
(संतोष भारती (सह प्रभारी फरेंदा) विक्रम सिंह मंडल उपाध्यक्ष, रामप्रकाश सिंह आदि कार्यकर्ता लोग मौजूद रहे
Post a Comment