राष्ट्रीय स्तर की इंटर यूनिवर्सिटी बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए दीपक सेन का चयन
धनौरा। सिवनी जिले के आदिवासी बाहुल्य विकासखंड धनौरा निवासी एवं स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय, लखनादौन के छात्र दीपक सेन का चयन राष्ट्रीय स्तर की इंटर यूनिवर्सिटी बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। प्रतियोगिता का आयोजन राजस्थान में किया जाएगा।
दीपक सेन के चयन से महाविद्यालय सहित धनौरा क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय सिंह कुसरे, क्रीड़ा प्रभारी डॉ. मनीष परते, महाविद्यालय के समस्त प्रोफेसर एवं स्टाफ, इष्ट-मित्रों तथा धनौरा क्षेत्र के लोगों ने दीपक सेन को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि दीपक राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर आगे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का परचम लहराएंगे।
Post a Comment