⚡ ब्रेकिंग News

नंदग्राम से लापता डॉक्टर शिवम कार्तिकेय का शव ईस्टर्न पेरीफेरल पर कार में मिला

नंदग्राम से लापता डॉक्टर शिवम कार्तिकेय का शव ईस्टर्न पेरीफेरल पर कार में मिला

केएमबी ब्यूरो कैलाश चंद
गाजियाबाद। नंदग्राम से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता डॉक्टर शिवम कार्तिकेय का शव ईस्टर्न पेरिफेरल पर कार में मिला। लंबे समय से कार एक जगह देखी गई तो डायल 112 और मुरादनगर पुलिस मौके पर पहुंची। डॉक्टर एक दिन पहले नंदग्राम से लापता हुए थे, परिजनों ने जिनकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की जांच में आया है कि ओवरडोज इंक्जेशन लगाने से डॉक्टर की मृत्यु हुई है।
मुरादनगर पुलिस ने बताया कि डायल 112 पर सूचना मिली कि ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे थाना मुरादनगर क्षेत्र में ब्रेजा गाड़ी यूके06बीएल3119 में एक व्यक्ति का शव मिला है। मौके पर जाकर जांच की गई तो पाया कि मरने वाले व्यक्ति का नाम डॉ शिवम कार्तिकेय (30 साल) पुत्र गोपाल स्वरूप निवासी फ्लैट नंबर 1506 वीवीआइपी मंगल सोसाइटी राज नगर एक्सटेंशन थाना के रहने वाले थे। इस मामले में 29 सितंबर को नंदग्राम थाने में पुलिस ने गुमशुदर्गी दर्ज की।शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस की जांच में आया है कि दवाइयों की ओवरडोज ड्रिप अपने शरीर में लगाईं, इसी से मौत होना प्रतीत हुआ है। पूरे मामले में पुलिस परिजनों से जानकारी लेकर जांच में जुटी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...