⚡ ब्रेकिंग News

मोहन गंज थाने में तैनात 22 वर्षीय महिला कांस्टेबल की संदिग्ध मौत, पिता ने थाने में हुई घटना को लेकर उठाए सवाल

मोहन गंज थाने में तैनात 22 वर्षीय महिला कांस्टेबल की संदिग्ध मौत, पिता ने थाने में हुई घटना को लेकर उठाए सवाल

केएमबी खुर्शीद अहमद
अमेठी। मोहनगंज कोतवाली में तैनात 22 वर्षीय प्रशिक्षु महिला कांस्टेबल प्रतीक्षा सिंह की कानपुर स्थित घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव घर की दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
प्रतीक्षा सिंह मूलरूप से कानपुर के रेउना क्षेत्र की रहने वाली थीं। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उनकी पहली तैनाती अमेठी जिले के मोहनगंज कोतवाली की महिला हेल्प डेस्क पर हुई थी। बताया जा रहा है कि वह सात दिन की छुट्टी लेकर अपने घर गई थीं। इसी दौरान उनकी मौत की खबर सामने आई।
मृतका के पिता विजय सिंह वैस ने आरोप लगाया है कि मोहनगंज थाने में उनकी बेटी के साथ कोई ऐसी घटना हुई थी, जिसके बाद से वह काफी तनाव में थीं। पिता के मुताबिक, घर लौटने के रास्ते में प्रतीक्षा ने अपनी छोटी बहन को फोन कर तनाव में होने की बात भी बताई थी। परिजनों ने यह भी दावा किया है कि मृतका का मोबाइल फोन रीसेट मिला है। वहीं, मोहनगंज थाना प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि महिला आरक्षी प्रतीक्षा सिंह मोहनगंज थाने में तैनात थीं और छुट्टी पर अपने घर गई हुई थीं। इसी दौरान उनके संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना सामने आई है। फिलहाल महिला कांस्टेबल की मौत के पीछे की वास्तविक वजह क्या रही, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों और मोबाइल फोन रीसेट मिलने के दावे को लेकर भी जांच की जरूरत है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...