ठाणे में शिवसेना (यूबीटी) नेता हत्या के मामले में DCP अमर सिंह जाधव के नेतृत्व में एसआईटी का गठन
ठाणे। शिवसेना यूबीटी नेता प्रदीप पुरनेकर की हत्या के मामले में 23 सदस्यीय एसआईटी गठित की गई है। प्रदीप पुरनेकर की मंगलवार की रात गोली मारकर हत्या की गई थी। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मृतक के बेटे राम पुरनेकर ने ठाणे की पूर्व मेयर मीनाक्षी शिंदे और उनके पति पर आरोप लगाए हैं। हालांकि मीनाक्षी शिंदे ने इन आरोपों को खारिज किया है। मीनाक्षी शिंदे सत्ताधारी शिवसेना की नेता हैं। डीसीपी अमर सिंह जाधव के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई है।
महाराष्ट्र के बीड की जिला अदालत में एक आरोपी ने आत्मदाह की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद वकीलों की मदद से आरोपी को किसी तरह काबू किया गया। घटना गुरुवार दोपहर साढ़े 12 बजे की है, जब एक मामले में आरोपी विलास घुगे ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की। हालांकि मौके पर मौजूद वकीलों ने किसी तरह आरोपी को काबू किया। आरोपी का कहना है कि उसके खिलाफ शिकायत करने वाला व्यक्ति गांव में उसकी पत्नी के खिलाफ आपत्तिजनक बातें फैला रहा है। उसकी मांग है कि शिकायतकर्ता के खिलाफ समन जारी किया जाए।
Post a Comment