WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में परिणय सूत्र में 122 जोड़े

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में परिणय सूत्र में 122 जोड़े

केएमबी ब्यूरो लियाकत अहमद
देवरिया, 06 फरवरी। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत उत्सव लॉन, मेन रोड सलेमपुर में भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 122 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया, जिनमें 114 हिन्दू एवं 08 मुस्लिम जोड़े शामिल रहे। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (ग्राम्य विकास, समग्र विकास एवं ग्रामीण अभियंत्रण) विजयलक्ष्मी गौतम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। सलेमपुर सांसद प्रतिनिधि रामप्रकाश यादव, परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, उप जिलाधिकारी, सलेमपुर दिशा श्रीवास्तव सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख भाटपाररानी सोनमती देवी, ब्लॉक प्रमुख बनकटा बिन्दा कुशवाहा, ब्लॉक प्रमुख भागलपुर मुन्नीलाल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बरहज व सलेमपुर अमरेश सिंह, मंडल अध्यक्ष सलेमपुर पुनित यादव, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लार अमित सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष भाटपाररानी प्रेमलता, नगर पंचायत अध्यक्ष लार मूसा लारी, नगर पालिका अध्यक्ष सलेमपुर श्रीराम यादव सहित तहसीलदार, नायब तहसीलदार, जिला समाज कल्याण अधिकारी, संबंधित खंड विकास अधिकारी व बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद एवं सफल दांपत्य जीवन की कामना की। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि योजना के तहत प्रत्येक जोड़े पर कुल एक लाख रुपये व्यय का प्रावधान है, जिसमें 60 हजार रुपये कन्या के बैंक खाते में हस्तांतरित किए जाते हैं, 25 हजार रुपये की उपहार सामग्री तथा 15 हजार रुपये आयोजन पर खर्च किए जाते हैं।
और नया पुराने

Ads


 

Ads

نموذج الاتصال