WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया की बैठक में न्याय को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की अहम पहल

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया की बैठक में न्याय को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की अहम पहल

केएमबी वीरेंद्र पाण्डेय
देवरिया। 22 फरवरी 2026 को होगा मेगा विधिक सहायता एंव सेवा शिविर का आयोजन- अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/नोडल अधिकारी मनोज कुमार तिवारी ने 06 फरवरी 2026 को उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिये गये दिशा-निर्देश के क्रम में जनपद न्यायालय के सभागार कक्ष में जिले के समस्त विभागों के साथ 22 फरवरी 2026 स्थान राजकीय इण्टर कालेज में होने वालेे वृहद मेगा शिविर के भव्य आयोजन की सफलता हेतु समाज के कमजोर और वंचित वर्गों को न्याय से जोड़ने के उद्देश्य से समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश व नोडल अधिकारी मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय की जानकारी पहुंचाना और निशुल्क विधिक सहायता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना है। बैठक के दौरान निशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालतों तथा आगामी 22 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले मेगा एवं वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शैलजा मिश्रा द्वारा सभी सम्बन्धित विभागों से आह्वान किया कि वे गरीबों, महिलाओं, बुजुर्गों, निराश्रितों एवं जरूरतमंद वर्गों तक उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी सक्रिय रूप से पहुंचाएं, ताकि कोई भी व्यक्ति अज्ञानता के कारण न्याय से वंचित न रह जाए। साथ ही मध्यस्थों को आपसी सहमति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में विवादों के समाधान के लिए प्रेरित किया गया, जिससे न्यायालयों पर बढ़ते बोझ को कम किया जा सके और लोगों को शीघ्र न्याय मिल सके। इसी क्रम में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 14 मार्च 2026 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु जनपद के समस्त थानों के पैरवीकारों को न्यायालय द्वारा प्रेषित नोटिसों का तामिला ससमय कराने हेतु निर्देशित किया गया।
और नया पुराने

Ads


 

Ads

نموذج الاتصال