⚡ ब्रेकिंग News

उद्घाटन के 2 साल बाद भी जमीनी हकीकत यह है कि आज भी सड़क पर अपेक्षित विकास कार्य अधूरा

उद्घाटन के 2 साल बाद भी जमीनी हकीकत यह है कि आज भी सड़क पर अपेक्षित विकास कार्य अधूरा

केएमबी विनय कुमार
अमेठी। ब्लॉक सिंहपुर के अंतर्गत ग्राम सभा लौली के मलापुर मदहा झील सड़क जो लखनऊ सुल्तानपुर हाईवे से जुड़ती है उसका उद्घाटन लगभग दो साल पहले हुआ था बड़े धूमधाम से तिलोई विधायक राजा मयंकेश्वर शरण सिंह के द्वारा किया गया था लेकिन आज भी ज़मीनी हकीकत यह है कि सड़क पर अपेक्षित विकास कार्य अधूरा है।
उमेश रामभीख यादव बीडीसी, द्वारिका रावत, सुनील द्वारा बीजेपी के वर्तमान तिलोई विधायक तथा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से विनम्रतापूर्वक एक सवाल पूछ रहे है कि सिर्फ फीता काटना ही विकास है या फिर जनता को बेहतर सड़क सुगम आवागमन और मूलभूत सुविधाएं देना भी जिम्मेदारी है ?
जनता ने विश्वास करके प्रतिनिधि चुने हैं, तो उस विश्वास पर खरा उतरना भी जरूरी है। हम विरोध के लिए नहीं, बल्कि अपने क्षेत्र के हक और विकास के लिए सवाल उठा रहे हैं। आशा है संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि शीघ्र संज्ञान लेकर इस सड़क का कार्य पूर्ण कराएंगे ताकि क्षेत्र की जनता को राहत मिले सके।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...