⚡ ब्रेकिंग News

जनगणना 2027 की तैयारियों के दृष्टिगत कार्मिकों को कलेक्ट्रेट सभागार में दिया गया प्रशिक्षण

जनगणना 2027 की तैयारियों के दृष्टिगत कार्मिकों को कलेक्ट्रेट सभागार में दिया गया प्रशिक्षण

राजनीतिक ब्यूरो संजय पाण्डेय
सुल्तानपुर 26 फरवरी। भारत की जनगणना 2027 की तैयारियों के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में समस्त चार्ज अधिकारियों/कार्मिकों के लिए ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें चार्ज अधिकारियों-समस्त तहसीलदार/समस्त अधिशासी अधिकारी एवं कार्मिकों को ट्रेनिंग दी गयी। जनगणना निदेशालय से तैनात जनपद सुल्तानपुर के लिए जनपद प्रभारी सहायक निदेशक रजनी शुक्ला द्वारा जनगणना के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी गयी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार से गणना ब्लाक बनाया जाएगा और मकानसूचीकरण का कार्य जनगणना पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। 
इसके अतिरिक्त जनगणना निदेशालय लखनऊ में 09 मार्च से 12 मार्च तक मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण होगा। तत्पष्चात फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण 12 मार्च के बाद जनपद मुख्यालय पर प्रारम्भ होगा। 
जनगणना का प्रथम चरण 22 मई से 21 जून (30 दिन की अवधि) को शुरू होगा, जिसमें मकान सूचीकरण का सम्पूर्ण कार्य जनगणना पोर्टल के माध्यम से जीओ टैगिंग एवं लैण्ड मार्क के आधार पर किया जायेगा।
राकेश सिंह अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0)/जिला जनगणना अधिकारी सुल्तानपुर द्वारा प्रशिक्षण में समस्त चार्ज अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनगणना का कार्य अत्यन्त महत्वपूर्ण एवं समयबद्ध है, अतः आप सभी लोग इसे जनगणना निदेषालय द्वारा प्राप्त निर्देषों को ध्यान से समझें।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...