2019 बैच के IPS सर्वानन टी बने अमेठी के नए पुलिस कप्तान, अपर्णा रजत कौशिक को बनाया गया मीरजापुर का पुलिस कप्तान
अमेठी। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बुधवार की रात कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों का स्थानांतरण कर दिया। इसी क्रम में अमेठी जनपद की पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक को भी स्थानांतरित कर मिर्जापुर जिले का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है जबकि पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी में तैनात रहे 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी टी सर्वानन को पुलिस अधीक्षक जनपद अमेठी का प्रभार सौंपा गया है। टी सर्वानन इसके पूर्व वाराणसी सहित कई प्रमुख महानगरों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पुलिस अधीक्षक के रूप में अमेठी इनका पहला जनपद होगा।
अमेठी की पुलिस कप्तान रही अपर्णा रजत कौशिक का अमेठी में 13 महीने का कार्यकाल रहा। इसके पूर्व कई जनपदों में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब अपर्णा रजत कौशिक को योगी सरकार ने मिर्जापुर जिले का प्रभार सौंपा है। यह स्थानांतरण चुस्त दुरुस्त कानून व्यवस्था के लिए अहम कदम माना जा रहा है।
Tags
विविध समाचार
