WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत अवध प्रांत की बैठक उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ में हुई संपन्न

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत अवध प्रांत की बैठक उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ में हुई संपन्न

केएमबी ब्यूरो
लखनऊ। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत अवध प्रांत की एक बैठक दिनांक 04 फरवरी 2026 दिन बुधवार को उच्च न्यायालय लखनऊ खंडपीठ में संपन्न हुई, जिसमें राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पर्यावरण आयाम प्रमुख डा. प्रमोद पांडेय का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष यशपाल सिंह द्वारा की गई तथा संचालन प्रांतीय सचिव आशुतोष मिश्र द्वारा किया गया।
प्रांतीय संगठन मंत्री डॉ राम प्रताप सिंह द्वारा बताया गया कि इस वर्ष अप्रैल माह में स्थान-हरिद्वार उत्तराखंड में होने वाली राष्ट्रीय साधारण सभा 2026 में अपने अवध प्रांत से प्रांतीय अध्यक्ष, प्रांतीय उपाध्यक्ष, प्रांतीय संगठन मंत्री, प्रांतीय सचिव, प्रांतीय कोषाध्यक्ष, प्रांतीय सहसचिव तथा सभी प्रांतीय आयाम प्रमुख अपेक्षित है, जिसकी सूचना पूर्व में भी अपेक्षित कार्यकर्ताओं के भेजी गई है। हम सभी अपेक्षित कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय साधारण सभा में उपस्थित रहने हेतु समय से रिजर्वेशन कराकर सूचित करना है।
डायरी के संबंध में प्रांतीय सचिव आशुतोष मिश्र द्वारा बताया गया कि आप सभी कार्यकर्ताओं द्वारा जो संख्या केंद्र द्वारा छप रही डायरी के विषय में बताई गई है, उसके लिए ₹50 प्रति डायरी के अनुसार शुल्क प्रांतीय कोषाध्यक्ष रमाशंकर अवस्थी के पास जमा कर दिया जाए, जिससे समय से केंद्र को संबंधित शुल्क व सूचना भेजी जा सके। 
राष्ट्रीय स्तर पर छपने वाली स्मारिका के विज्ञापन के लिए प्रांतीय अध्यक्ष यशपाल सिंह द्वारा यह सूचित किया गया कि इसी सप्ताह हमें स्मारिका में छपने वाले विज्ञापन हेतु विज्ञापन दाताओं से अवश्य संपर्क करना है, टोली बनाकर उनके पास जाना है और उन्हें यह बताना है कि यह स्मारिका पूरे भारत में सभी कार्यकर्ताओं के पास भेजी जाएगी, राष्ट्रीय स्तर पर एक अच्छा अवसर प्राप्त हो रहा है। इसके लिए पूर्ण मनोयोग से प्रयास करना चाहिए।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पर्यावरण आयाम प्रमुख डॉ . प्रमोद पांडेय द्वारा अपने मार्गदर्शन में बताया कि राष्ट्रीय साधारण सभा के लिए जो भी कार्यकर्ता अपेक्षित है वे अनुशासन का परिचय देते हुये, किस प्रकार व किस साधन से व किस समय पर राष्ट्रीय साधारण सभा कार्यक्रम में हरिद्वार उत्तराखंड पहुंचेंगे, यह प्रांतीय सचिव, संगठन मंत्री एवं अध्यक्ष जी के पास अवश्य नोट करा दें। डायरी हेतु आप सभी जानते हैं पहले शुल्क भेजा जाता है, इसलिये नोट कराई हुई संख्या के अनुसार शुल्क अवश्य जमा कर दें।स्मारिका के लिए अब बहुत कम समय शेष है जो भी करना है, बहुत जल्दी करना है। आप सभी चिन्हित विज्ञापनदाताओं से टोली बनाकर संपर्क करें, जिससे प्रयास सार्थक हो सके।
उक्त बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष ओंकार पान्डेय, प्रांतीय कोषाध्यक्ष रामशंकर अवस्थी, प्रा० सह कोषाध्यक्ष प्रेमचंद वर्मा, प्रा०सहसचिव नीलम इंसान, प्रा०पर्यावरण आयाम प्रमुख प्रकाश चंद्र बरनवाल, प्रा०विधि आयाम प्रमुख सत्येंद्र मिश्र, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र कुमार गुप्ता एवं शेषनाथ, लखनऊ जिलाध्यक्ष पंकज सिंह, महानगर उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Ads


 

Ads

نموذج الاتصال