राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव- 2026 के दृष्टिगत जारी किया अहम निर्देश
लखनऊ। निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2026 के दृष्टिगत सदस्य ग्राम पंचायत, प्रधान ग्राम पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत एवं सदस्य जिला पंचायत के परिसीमन के पश्चात अद्यतन सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं निदेशक पंचायती राज उत्तर प्रदेश द्वारा उपलब्ध कराई गई सूचना आयोग के पोर्टल पर कतिपय जनपदों द्वारा प्रेषित की गई सदस्य ग्राम पंचायत एवं सदस्य क्षेत्र पंचायत की सूचना में भिन्नता पाई गई है। इसलिए निदेशक पंचायती राज द्वारा सदस्य ग्राम पंचायत एवं सदस्य क्षेत्र पंचायत की सूचना को मिलान करते हुए आयोग के पोर्टल पर शुद्ध फीड करने का अनुरोध किया गया है।
Tags
चुनाव समाचार
