आत्मा योजना के तहत टिकरी गांव में किसानों को किया गया जागरूक
तिलोई,अमेठी। देश की आत्मा किसान हैं। सरकार किसानों की आय दोगुना करने का वादा कर चुकी है। इसी वादे को पूरा करने के लिए भारत सरकार ने आत्मा योजना चालू की है। आत्मा योजना अंतर्गत टिकरी में किसानों को कृषि अधिकारियों द्वारा जागरूक किया गया। भुलैया पुरवा-टिकरी चौराहे पर स्थित एफपीओ सेंटर में मौजूद सैकड़ों किसानों की गोष्ठी को संबोधित करते हुए बीटीएम ( ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर) नीरेश कुमार ने फार्म स्कूल, प्रदर्शन एवं कृषक प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अर्जुनसिंह भदौरिया ने कम पानी से खेती कैसे करें, बीज शोधन, पशुपालन से होने वाले लाभों के बारे में विस्तार से किसानों को बताया। बताते चलें कि आत्मा योजना सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसके अंतर्गत सरकार की मंशा है कि किसानों को आधुनिक खेती, कृषि तकनीकी के प्रति जागरूक किया जाय। इस योजना के तहत जिले में तैनात कृषि अधिकारियों का यह दायित्व बनता है कि गांवों में किसान मेला, किसान गोष्ठी आयोजित करके ज्यादा से ज्यादा किसानों तक इस योजना के बारे में जानकारी दी जाए। यह एक पंजीकृत संस्था है जो कि कृषि से जुड़े सभी विभागों, अनुसंधान संस्थानों और गैर सरकारी संगठनों को जोड़ती है। गोष्ठी में एफपीओ के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश शुक्ला, आनंद तिवारी, राजेंद्र कुमार, कृषक रामबालक प्रजापति, राम कुमार सिंह, रमाकांत मिश्र, अवधेश कुमार चौरसिया, विजय बहादुर सिंह, मोहम्मद अब्बास खान, कालिका त्यागी, ओमकार, उमाशंकर शुक्ला, रज्जन पाण्डेय, रामकुमार यादव, राम बहादुर यादव, मार्कण्डेय चावला, बसंत कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
Tags
कृषि समाचार
