WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

डुप्लीकेट मतदाता सत्यापन में बड़ा फर्जीवाड़ा, 3155 मतदाताओं की सूची में गड़बड़ी उजागर

डुप्लीकेट मतदाता सत्यापन में बड़ा फर्जीवाड़ा, 3155 मतदाताओं की सूची में गड़बड़ी उजागर

केएमबी खुर्शीद अहमद
अमेठी। अनंतिम निर्वाचक नामावली में संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन को लेकर जारी की गई मतदाता सूची में बड़े स्तर पर गड़बड़ी सामने आई है। मामला जामों विकासखंड के कटारी गांव का है, जहां बीएलओ द्वारा की गई मैपिंग में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। जांच में सामने आया कि सत्यापन सूची में बड़ी संख्या में मतदाताओं के आधार नंबर फर्जी भरे गए, जीवित मतदाताओं को मृतक दर्शाया गया, जबकि गांव में निवास करने वाले कई लोगों को बाहर रहने वाला दिखाया गया।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र में तैनात सभी बीएलओ ने सत्यापन के बाद सुपरवाइजर को गलत सूचना प्रेषित की। बीएलओ द्वारा जारी 3155 मतदाताओं की सूची में अधिकांश प्रविष्टियां संदिग्ध पाई गईं। मामला संज्ञान में आने पर सुपरवाइजर ने कटारी गांव पहुंचकर स्थलीय जांच की, जिसमें फर्जीवाड़े की पुष्टि हुई।
स्थलीय जांच के दौरान यह भी सामने आया कि पहले सर्वे के दौरान तैयार की गई मतदाता सूची को जला दिया गया था, जिससे संदेह और गहरा गया। अब प्रशासन ने पुनः गांव में बीएलओ के माध्यम से 3155 मतदाताओं की दोबारा मैपिंग कराने का निर्णय लिया है।
बीएलओ द्वारा किए गए इस कृत्य से गांव में हड़कंप मच गया है। बड़ी संख्या में मतदाताओं ने रोष जताते हुए कहा कि इस तरह की लापरवाही और फर्जीवाड़ा लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने वाला है। ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।इस संबंध में खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) ने बताया कि मामले की शिकायत प्राप्त हुई है। शिकायत के आधार पर पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी और इसके लिए एक जांच कमेटी गठित की जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल प्रशासन की ओर से दोबारा सत्यापन प्रक्रिया शुरू कराने की तैयारी की जा रही है, ताकि मतदाता सूची को दुरुस्त किया जा सके और किसी भी पात्र मतदाता का नाम न कटे।
और नया पुराने

Ads


 

Ads

نموذج الاتصال