WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

गाजे बाजे के साथ निकली भव्य कलश यात्रा, डीजे के गानों पर झूमे लोग

गाजे बाजे के साथ निकली भव्य कलश यात्रा, डीजे के गानों पर झूमे लोग

केएमबी गंगा प्रसाद प्रजापति
अमेठी। तिलोई क्षेत्र के राजनीतिक गढ़ सेमरौता से निकली भव्य कलश यात्रा। सेमरौता के प्रसिद्ध अग्निहोत्री परिवार के सौजन्य से 2 फरवरी से सप्तदिवसीय भागवत का का शुभारंभ किया जा रहा है। कलश यात्रा के दौरान प्रेम के प्रतीक राधा और कृष्ण की मनोहर झांकी भी रथ पर आसीन रही। कलश यात्रा सेमरौता से निकल कर सबसे पहले रामपुर पंवारा स्थित शिवधाम दतहरे स्वर मंदिर, उसरहा स्थित मोक्षेस्वरी माता मंदिर, सिंहपुर अंतर्गत अहोरवा भवानी होते हुए जयनगरा के बाबा बालदास के स्थान पर पहुंची। बालदास सागरे में जलभरने के बाद यात्रा पुनः सेमरौता पहुंची । कथा व्यास पीठ अमरकंटक मध्यप्रदेश से पधारे नरेंद्र पाण्डेय ने बताया कि सेमरौता के भक्तों ने बहुत ही शानदार तरीके से कलश यात्रा निकाली। सैकड़ों गाड़ियों के काफिले ने लोगों को खूब आकर्षित किया। यहां के भक्तों का उत्साह देखकर हृदय गदगद हो गया। मुख्य यजमान सुरेश कुमार अग्निहोत्री ने बताया कि भागवत कथा हजारों पुण्य प्रतापों के फलस्वरूप आयोजित होती है। हम लोगों के छोटे से प्रयास से कथा व्यास नरेंद्र पाण्डेय जी के विचारों को सुनकर लोग अपने जीवन को बदलने का काम करेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दूं सेमरौता वही गांव है जहां से तिलोई विधानसभा को राम विसारत मिश्रा के रूप में आजादी के बाद पहला विधायक मिला। सेमरौता गांव का जिक्र हो और स्वर्गीय कांग्रेसी नेता शिवकुमार अग्निहोत्री का नाम न लिया जाए तो शायद कुछ अधूरा रह जाता है। स्वर्गीय शिवकुमार अग्निहोत्री एक संघर्ष शील जमीनी नेता थे। उन्होंने सेमरौता को शिक्षा के जगत में आगे की पंक्ति में खड़ा कर दिया। फिलहाल कलश यात्रा में करुणेश अग्निहोत्री, दीपू बाजपेई, अमित तिवारी, अवनीश तिवारी, इंद्र कुमार पाठक, शिवांशु मिश्रा, आशु तिवारी, दीपू मिश्रा, रमेश अग्निहोत्री, कमलेश अग्निहोत्री, बैजनाथ अग्निहोत्री, सुशील अग्निहोत्री,अभिषेक अग्निहोत्री, राजाराम अवस्थी, सोमनाथ अवस्थी, तारक बाजपेई, आदर्श मिश्रा छोटू,अरुण सोनी, राहुल गुप्ता आदि लोग शामिल हुए।
और नया पुराने

Ads


 

Ads

نموذج الاتصال