श्रमिकों के बच्चों के लिए अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू
सुल्तानपुर। कार्यालय सहायक श्रम आयुक्त सुल्तानपुर द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मचारी कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस योजना के तहत 3 वर्ष तक की सदस्यता अवधि पूर्ण कर चुके श्रमिकों के बच्चों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत पात्र बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश दिया जाएगा। विद्यालय में कक्षा 6 और 9 में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। कक्षा 6 में 160 छात्रों (80 छात्र एवं 80 छात्राएं) का चयन किया जाएगा, जिनका जन्म 01.05.2014 से 31.07.2016 के मध्य हो। कक्षा 9 में 61 छात्रों (31 छात्र एवं 30 छात्राएं) का चयन होगा, जिनका जन्म 01.05.2011 से 31.07.2013 के मध्य हो। प्रवेश के लिए आवेदन 01.01.2026 से 15.02.2026 तक नि:शुल्क सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में ऑनलाइन/ऑफलाइन स्वीकार किए जाएंगे। प्रवेश परीक्षा 08.03.2026 को आयोजित की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय सहायक श्रम आयुक्त गनपत सहाय पीजी कॉलेज के सामने पयागीपुर सुल्तानपुर से या मोबाइल नंबर 8787081978, 8739077679, 7054807536, 9716486957, 8787049072, 8090531532 एवं 9140687628 पर संपर्क किया जा सकता है।
Tags
शिक्षा समाचार
