लार पुलिस एवं नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने 328.73 किग्रा मादक पदार्थ गांजा के साथ 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
केएमबी वीरेंद्र पाण्डेय
देवरिया। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सलेमपुर मनोज कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में थाना लार पुलिस व एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स गोरखपुर की संयुक्त टीम द्वारा 05 फरवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर बजाज आटो चोरडीहा लार के पास से एक कन्टेनर नं0 एचआर 38जेड5407 से मक्का की बोरी के अन्दर पैकेट में छिपाकर ले जाये जा रहे कुल 328.73 किलो0 ग्राम मादक पदार्थ गांजा के साथ अभियुक्तगण अमरजीत मुखिया पुत्र नरेश मुखिया निवासी वार्ड नं0 पनसीहा थाना बहादुरपुर जनपद दरभंगा बिहार, शैलेश गौड़ उर्फ गोलू पुत्र रामप्रीत निवासी वेलवा थाना महुआडीह जनपद देवरिया को गिरफ्तार किया गया जिसके संबंध में थाना लार पर मु0अ0सं0 35/2026 धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Tags
अपराध समाचार
