यातायात पुलिस ने नियमों का पालन न करने वालों का एमवी एक्ट में किया चालान
देवरिया। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में यातायात प्रभारी देवरिया गुलाब सिंह मय यातायात पुलिस देवरिया द्वारा दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु शहर क्षेत्र में अभियान चलाकर कोतवाली क्षेत्र के ई-रिक्शा वाहनों की चेकिंग की गयी, वैध कागजात वाले ई-रिक्शा वाहनों पर नंबरिंग की गयी एवं गोरखपुर ओवरब्रिज, कसया ओवरब्रिज, मालवीय रोड एवं बस स्टैंड पर सड़क पर गाड़ी खड़ा कर सवारी भरने वाले अनुबंधित बस, ऑटो एवं ई-रिक्शा वाहनों के विरुद्ध चालान एवं सीज की कार्यवाही की गयी। मादक पदार्थ का सेवन कर वाहन चलाने वालों का ब्रिथ एनालाइजर की मदद से एम वी एक्ट में कार्यवाही की गयी।
Tags
अपराध समाचार
