⚡ ब्रेकिंग News

मैरवा में पुलिस ने 4.5 किलो गांजा व 143 पुड़िया स्मैक के साथ तीन को किया गिरफ्तार

मैरवा में पुलिस ने 4.5 किलो गांजा व 143 पुड़िया स्मैक के साथ तीन को किया गिरफ्तार

केएमबी ब्यूरो
मैरवा,सीवान। थाना क्षेत्र के मिस्करही गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर स्मैक और गांजा के अवैध कारोबार का खुलासा करते हुए तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। जबकि चार अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। छापेमारी के दौरान पुलिस ने कुल 4.5 किलोग्राम गांजा, 143 पुड़िया स्मैक (ब्राउन शुगर), चार मोबाइल फोन तथा 6500 रुपये नकद बरामद किए।
गिरफ्तार आरोपियों में मिस्करही निवासी राजू अली और नबीबुल्लाह मियां तथा सारण जिले के कोपा थाना क्षेत्र के भटोली निवासी मिथुन राजभर शामिल हैं। पुलिस के अनुसार राजू अली के पास से 4.5 किलो गांजा, एक मोबाइल और 1800 रुपये नकद मिले। उसके विरुद्ध मैरवा थाना में पूर्व से चार मामले दर्ज हैं। नबीबुल्लाह मियां के पास से 60 पुड़िया स्मैक, एक मोबाइल व 3000 रुपये बरामद हुए। मिथुन राजभर के पास से 83 पुड़िया स्मैक, एक मोबाइल और 1700 रुपये नकद मिले। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौरी कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर मादक पदार्थों के नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। फरार आरोपियों की पहचान विजय राजभर, सोनी खातून, बुद्धू मियां एवं दीपक तुरहा के रूप में हुई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। मैरवा थानाध्यक्ष राहुल कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम क्षेत्र में नशे के कारोबार के खिलाफ सघन अभियान चला रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा कर इसे जड़ से समाप्त किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...