WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

बैकयार्ड पोल्ट्री योजना ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अहम पहल

बैकयार्ड पोल्ट्री योजना ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अहम पहल

केएमबी खुर्शीद अहमद
सिंहपुर,अमेठी। ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से विकास खंड तिलोई में बुधवार को बैकयार्ड पोल्ट्री योजना के अंतर्गत एक सराहनीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस योजना के तहत अनुसूचित जाति वर्ग की 16 ग्रामीण महिलाओं को निःशुल्क 50-50 चूजों का वितरण किया गया। साथ ही प्रत्येक लाभार्थी महिला को 25 किलोग्राम मुर्गी दाना भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित उप पशु चिकित्सा अधिकारी मनीष सचान ने महिलाओं को चूजों के रख-रखाव, टीकाकरण एवं संतुलित आहार के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सही देखभाल से यह योजना महिलाओं के लिए स्थायी आय का मजबूत स्रोत बन सकती है।योजना का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उनकी आय में वृद्धि करना है, जिससे वे अपने परिवार की आर्थिक जरूरतों को स्वयं पूरा कर सकें। चूजों के पालन से महिलाएं अंडा एवं मांस उत्पादन कर न केवल घरेलू पोषण आवश्यकताओं को पूरा करेंगी, बल्कि अतिरिक्त उत्पादन को बाजार में बेचकर आमदनी भी अर्जित कर सकेंगी।लाभार्थी महिलाओं ने योजना के लिए सरकार एवं पशुपालन विभाग का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह पहल उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगी। कार्यक्रम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उन्हें सम्मानजनक और सुरक्षित भविष्य की ओर अग्रसर कर रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण की दिशा में बैकयार्ड पोल्ट्री योजना एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक कदम साबित हो रही है।
और नया पुराने

Ads


 

Ads

نموذج الاتصال