WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

तिलोई के पहले बूथ खरांवा में लगा बड़े बाबा का भव्य मेला

तिलोई के पहले बूथ खरांवा में लगा बड़े बाबा का भव्य मेला

केएमबी गंगा प्रसाद प्रजापति
अमेठी। सर्द मौसम आते ही तिलोई क्षेत्र में मेला लगने की होड लग जाती है। इसी होड़ में बीते मंगलवार को तिलोई विधान सभा के पहले बूथ यानी खरांवा का मेला लगा। खरांवा ग्रामसभा अंतर्गत स्थित बड़े बाबा का मेला धूमधाम से लगा। मेले में दूर दराज से दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें लेकर पहुंचे। यह एक दिवसीय मेला होता है इसीलिए मेला कमेटी ने रामलीला का भी आयोजन किया हुआ था। मेला कमेटी अध्यक्ष धर्मानंद शुक्ला ने बताया कि मेले की तैयारियां कई दिन से चल रही थी। मेला कमेटी के जो भी सदस्य हैं उन्होंने बहुत योगदान किया। बड़े बाबा के इस मंदिर पर ज्येष्ठ के चौथे मंगलवार को विशाल भंडारा भी होता है और लगभग 4 हजार लोगों के भोजन की व्यवस्था होती है। जय बड़े बाबा सेवा समिति खरांवा के सदस्य और बीडीसी प्रतिनिधि विकल साहू ने बताया कि कमेटी के अध्यक्ष का व्यवहार सभी सदस्यों के लिए समतुल्य है। मंदिर के निर्माण में भी धर्मानंद शुक्ला का अहम योगदान है। सभी ग्रामवासियों की इच्छा है भविष्य में इस मंदिर को और विस्तार दिया जायेगा। इस मेले में मोनू शुक्ला, धर्मा शुक्ला, मोहित शुक्ला, अरविंद मिश्रा, शिवम सिंह, रामशंकर पाल, रामसेवकप्रधान, अनिल शुक्ला, चारोधाम शुक्ला, इरफ़ान ठेकेदार ,अमित शुक्ला, अमर बहादुर सिंह, शंकर जयसवाल, अब्दुल अहमद आदि लोग मौजूद रहे।
और नया पुराने

Ads


 

Ads

نموذج الاتصال