चक्कारी भीट गांव में शब-ए-बारात पर भव्य जलसा
इबादत और दुआओं में डूबा इलाका
केएमबी ब्यूरो
बल्दीराय/सुल्तानपुर। जनपद के बल्दीराय क्षेत्र अंतर्गत चक्कारी भीट में शब-ए-बारात की पवित्र रात के अवसर पर एक भव्य जलसा-ए-शब-ए-बारात का आयोजन अत्यंत श्रद्धा और रूहानियत के साथ किया गया। यह कार्यक्रम 3 फरवरी 2026, मंगलवार को नमाज़-ए-इशा के बाद शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय मुस्लिम भाई-बहनों ने शिरकत की, शब-ए-बारात, जिसे मगफिरत और अल्लाह की रहमत की रात के रूप में जाना जाता है, इस्लामी कैलेंडर के शाबान महीने की 15 वीं रात को मनाई जाती है। वर्ष 2026 में यह मुबारक रात 3 फरवरी की शाम से शुरू होकर 4 फरवरी तक रही। इस मौके पर देशभर की तरह चक्कारी भीट में भी लोगों ने नमाज़, तौबा, दुआ और कुरआन की तिलावत के जरिए पूरी रात इबादत में गुज़ारी, जलसे में मुख्य खिताब मुफ्ती मुहिब्बुद्दीन साहब (सुल्तानपुर) ने फरमाया। उन्होंने शब-ए-बारात की फजीलत, गुनाहों की माफी और अल्लाह तआला की बेशुमार रहमत पर विस्तार से रोशनी डाली। उनका प्रभावशाली पैगाम सुनकर मौजूद लोग भावविभोर हो उठे और तौबा व नेक अमल का संकल्प लिया।कार्यक्रम का सुंदर संचालन (निजामत) मौलाना गुलाम मुस्तफा कुड़वार और मौलाना शरीफ नवाज कादरी साहब (इसौली) ने किया। वहीं, हाफिज व कारी मोहम्मद फैजान रज़ा साहब (बिहार) की दिल को छू लेने वाली तिलावत-ए-कुरआन से पूरा माहौल रूहानी हो गया। नातख्वानी और शायरी के दौर में शायर-ए-इस्लाम कारी रियाज़ सुल्तानपुरी, शहीदों कौसर (रसूलाबाद, अमेठी), लारेब अख्तर एवं सबरेज़ अख्तर (इसौली) ने बेहतरीन नातें और नज्में पेश कीं, जिनसे श्रोताओं को गहरा रूहानी सुकून मिला। कार्यक्रम की व्यवस्था और निगरानी में गुलफाम अहमद (पत्रकार) सहित गुड्डू, अमरील, अफसार, मंजूर, रिजवान, अरबाज, महफूज, आशिक, मुस्ताक, आमिर, शाहबाज, राशिद, जीशान, अमरोज, बबलू, दानिश, जबी उल्ला, शान उल्ला, मोहम्मद अहमद, पप्पू, इकरार प्रधान, आदिल, निजाम, सद्दाम, भाई और अमान उल्ला का विशेष योगदान रहा। यह जलसा न केवल शब-ए-बारात की अहमियत को उजागर करने वाला रहा, बल्कि समाज में भाईचारे, एकता और इबादत की भावना को भी मजबूत करने वाला साबित हुआ। अंत में आयोजकों ने सभी शिरकत करने वालों का आभार जताया और आगामी रमजान माह की तैयारी के लिए दुआएं की गईं। अल्लाह तआला इस मुबारक रात के सदके सबकी दुआएं कबूल फरमाए और हमें मगफिरत व रहमत से नवाजे।
Tags
विविध समाचार
