WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

चंदन का पेड़ काट ले गए चोर, पड़ोसियों तक को भी नहीं लगी भनक

चंदन का पेड़ काट ले गए चोर, पड़ोसियों तक को भी नहीं लगी भनक

केएमबी गंगा प्रसाद प्रजापति
अमेठी। तिलोई क्षेत्र और इसके आसपास के गांवों में आज कल चोरों का आतंक छाया हुआ है । बीते दिनों तिलोई तहसील से सटी हैदरगढ़ तहसील अंतर्गत अवसानेस्वर महादेव मंदिर पर हुई चोरी ने आसपास के इलाके को दहशत में ले लिया है हालांकि चोर पकड़ लिए गए हैं । चोरी हुए सामान को भी पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया है । बीते शुक्रवार की रात तिलोई क्षेत्र के सेमरौता गांव से शातिर चोरों ने रात का फायदा उठाते हुए चंदन के बेशकीमती पेड़ पर अपना हाथ साफ कर दिया । बबलू त्रिपाठी बताते हैं कि उनके घर के पीछे बैंक ऑफ बड़ौदा के पास यह चंदन का बेशकीमती पेड़ लगा हुआ था जिसे रात में चोर काट ले गए और किसी को भनक तक नहीं लगी । बबलू त्रिपाठी आगे बताते हुए कहते हैं कि पिछले वर्ष हमने कुछ लोगों को बुलाकर इस पेड़ का मोल भाव करवाया था तब इसकी कीमत पच्चास हजार रुपए लगभग थी । वहीं स्थानीय निवासी जितेंद्र मिश्रा बताते हैं कि क्षेत्र में चंदन का पेड़ आज तक कोई बेंच नहीं पाया जब भी पेड़ बेचने योग्य होता है चोरों की भेंट चढ़ जाता है। आपकी जानकारी के लिए बताता चलूं ठीक इसी प्रकार का प्रकरण आज से कम से कम तीन वर्ष पहले मिर्ज़ागढ़ मजरे कुकहा में हुआ था जब मिर्ज़ागढ़ निवासी स्वर्गीय गुरु प्रसाद तिवारी ने अपनी बाग में लगे चंदन के पेड़ का मोल भाव करवाया और सही कीमत न मिलने पर उसको नहीं बेचा उसके महज दो महीने बाद वह चंदन का पेड़ भी चोरों की भेंट चढ़ गया । अब जरा आप सोचिए कि चंदन जैसे बेशकीमती पेड़ के चोर कितना शातिर हैं । फिलहाल बबलू त्रिपाठी ने अभी तक कोई शिकायत शिवरतनगंज प्रशासन को नहीं दी है ।
और नया पुराने

Ads


 

Ads

نموذج الاتصال