WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

नेट परीक्षा में सफल हुई आनंदिका, सफलता का श्रेय परिजनों एवं अपने आदर्श शिक्षक प्रोफेसर पंकज गहरवार को दिया

नेट परीक्षा में सफल हुई आनंदिका, सफलता का श्रेय परिजनों एवं अपने आदर्श शिक्षक प्रोफेसर पंकज गहरवार को दिया

केएमबी नीरज डेहरिया
सिवनी। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करना हर विद्यार्थी का सपना होता है, और इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है आनंदिका ने। मेधावी विद्यार्थी रही, आनंदिका ने दिसंबर 2025 में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा आयोजित नेट (NET) परीक्षा में राजनीति विज्ञान विषय में सफलता प्राप्त की है। नेट परीक्षा देशभर के लाखों विद्यार्थियों के लिए एक चुनौतीपूर्ण परीक्षा मानी जाती है, जो उच्च शिक्षा में अध्यापन और शोध के द्वार खोलती है। आनंदिका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार और अपने आदर्श शिक्षक प्रो पंकज गहरवार को दिया। शिक्षा के प्रति उनकी लगन, अनुशासन और निरंतर अभ्यास ने उन्हें इस सफलता तक पहुंचाया है। अपनी सफलता से उन्होंने क्षेत्र को गौरवान्वित किया।
और नया पुराने

Ads


 

Ads

نموذج الاتصال