WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

छात्राओं व महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार

छात्राओं व महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार

केएमबी खुर्शीद अहमद
तिलोई,अमेठी। महिलाओं व छात्राओं पर अश्लील टिप्पणियां करने वाले युवक को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई थाना शिवरतनगंज क्षेत्र अंतर्गत कस्बा अहेरवा भवानी मंदिर के सामने खारा रोड पर की गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार अहोरवा भवानी से खारा जाने वाली सड़क पर समता इंटर कॉलेज की ओर जाने वाले तिराहे के पास एक युवक खड़ा होकर स्कूल की छात्राओं व मंदिर आने-जाने वाली महिलाओं पर अश्लील इशारे और भद्दे गाने गा रहा था। इससे राहगीर महिलाएं व छात्राएं शर्म के कारण सिर झुकाकर निकलने को मजबूर थीं। स्थानीय मुखबिर ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ देर तक निगरानी की। पुलिस को देखते ही आरोपी युवक भागने लगा, जिसे करीब 20–25 कदम की दूरी पर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम राज कुमार पाल पुत्र राम बहादुर, निवासी पूरे धोकल मजरे खारा, थाना शिवरतनगंज, जनपद अमेठी बताया। आरोपी की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई गई है।पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि महिलाएं और लड़कियां उसे सुंदर लग रही थीं, इसी कारण वह अश्लील टिप्पणियां कर रहा था और आपत्तिजनक गाने गा रहा था। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 296 बीएनएस के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी के दौरान सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया। मौके पर मौजूद लोगों को गवाह बनने के लिए कहा गया, लेकिन वे भलाई-बुराई का वास्ता देकर हट गए। इसके बाद आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर गिरफ्तारी मेमो तैयार किया गया।पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजनों को दी जाएगी। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
और नया पुराने

Ads


 

Ads

نموذج الاتصال