WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

एंटी करप्शन टीम का छापा, हिरासत में इन्होंना थाने का दरोगा, पुलिस महकमें में मचा हड़कंप

 एंटी करप्शन टीम का छापा, हिरासत में इन्होंना थाने का दरोगा, पुलिस महकमें में मचा हड़कंप

केएमबी खुर्शीद अहमद
सिंहपुर,अमेठी। जिले के इन्होंने थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एंटी करप्शन टीम ने हाईवे किनारे स्थित एक साहू ढाबे पर कार्रवाई करते हुए थाने में तैनात उप निरीक्षक राजेश पाल को हिरासत में ले लिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।जानकारी के अनुसार, इन्होंने थाने में तैनात उप निरीक्षक राजेश पाल पर एक मामले में पीड़ित से अवैध धनराशि मांगने का आरोप है।मामला एक सड़क हादसे से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसमें विवेचना के नाम पर पीड़ित से रुपये मांगे जाने की शिकायत एंटी करप्शन टीम से की गई थी। शिकायत के आधार पर टीम ने गोपनीय तरीके से जांच शुरू की और मंगलवार को ढाबे पर दबिश देकर उप निरीक्षक को हिरासत में ले लिया। कार्रवाई के बाद एंटी करप्शन टीम उप निरीक्षक को अपने साथ एक नजदीकी थाने ले गई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि, टीम की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। इस पूरे मामले को लेकर पुलिस विभाग भी सतर्क नजर आ रहा है। थाना प्रभारी विवेक कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा ने पुष्टि की है कि एंटी करप्शन टीम द्वारा उप निरीक्षक को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि रिश्वत लेने के आरोपों की अभी जांच चल रही है और फिलहाल किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।अधिकारियों का कहना है कि एंटी करप्शन टीम से आधिकारिक जानकारी मिलने के बाद आगे की विभागीय या कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरा मामला जांच के दायरे में है और स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार किया जा रहा है।
और नया पुराने

Ads


 

Ads

نموذج الاتصال