⚡ ब्रेकिंग News

अमेठी में भीषण सड़क हादसा: आमने-सामने टक्कर में दो बाइक सवारों की दर्दनाक मौत

अमेठी में भीषण सड़क हादसा: आमने-सामने टक्कर में दो बाइक सवारों की दर्दनाक मौत

केएमबी खुर्शीद अहमद
अमेठी। जनपद के थाना बाजार शुकुल क्षेत्र अंतर्गत जैनबगंज चौराहे के आगे बुधवार को दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शुकुल बाजार ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने बरजोरका पुरवा निवासी योगेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल युवक की हालत भी गंभीर बताई जा रही थी, जिसे इलाज के दौरान बचाया नहीं जा सका। बाद में उसकी पहचान अलाउद्दीन के रूप में हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बाइकों की टक्कर इतनी तेज थी कि उनके अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त मार्ग पर अक्सर तेज गति से वाहन चलते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। उन्होंने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। पुलिस ने वाहन चालकों से सावधानी बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...