WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

त्रिदिवसीय क्षेत्रीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन

त्रिदिवसीय क्षेत्रीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन

केएमबी प्रशांत शक्ला
बलरामपुर। नया नगर रेहरा बाजार के राम बल यादव इंटर कॉलेज नया नगर के खेल मैदान में त्रि-दिवसीय क्षेत्रीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के प्रबंधक राजेश कुमार यादव ने फीता काटकर किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं सभी शिक्षक गण ने प्रबंधक जी को पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। प्रबंधक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खेल की शुरुआत लौह गोला फेंक से प्रारंभ हुआ तत्पश्चात लंबी कूद एवं ऊंची कूद में भी प्रतियोगिता लेकर खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रस्सा- कसी प्रतियोगिता में सीनियर बालक वर्ग में ए.जी हाशमी इंटर कॉलेज एवं राम बल इंटर कॉलेज नया नगर के बीच मुकाबला हुआ जिसमें राम बल यादव इंटर कॉलेज की टीम विजय हुई। इस दौरान खेल का आनंद लेने के लिए कई स्कूलों के छात्र/छात्राएं एवं क्षेत्र के अभिभावगण काफी संख्या में मौजूद रहे तथा बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
और नया पुराने

Ads


 

Ads

نموذج الاتصال