WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

प्रतापगढ़ में बाइक सवार बदमाशों ने सर्राफा व्यवसायी से की लाखों की लूट, इलाके में मचा हड़कंप

प्रतापगढ़ में बाइक सवार बदमाशों ने सर्राफा व्यवसायी से की लाखों की लूट, इलाके में मचा हड़कंप

 केएमबी ब्यूरो संजय सिंह
प्रतापगढ़ जिले में सर्राफा व्यवसायी से लाखों रुपये की लूट का मामला सामने आया है। आरोप है कि बाइक सवार तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम देते हुए 9 लाख रुपये नकद और करीब 3 किलो चांदी लूट ली। कैश और आभूषणों की कुल कीमत लगभग 17 लाख रुपये बताई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और हड़कंप का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। बदमाशों की तलाश के लिए आसपास के इलाकों में नाकेबंदी और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाल के दिनों में पुलिस की सक्रियता कम दिखाई दे रही है, जिससे अपराधियों के हौसले बढ़ रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द खुलासे का दावा किया जा रहा है।
और नया पुराने

Ads


 

Ads

نموذج الاتصال