शादी समारोह में युवक पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला
कमरौली अमेठी। जनपद के थाना कमरौली क्षेत्र के ग्राम गढ़ा निवासी दुर्गेश कुमार ने गांव के कुछ लोगों पर गंभीर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। दुर्गेश कुमार पुत्र सियाराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक युवती के घर से चले जाने की घटना के बाद कुछ लोगों को उस पर संदेह था, जबकि उसका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। पीड़ित के अनुसार, 21 फरवरी 2026 की रात लगभग 9:30 बजे वह गांव में आयोजित एक शादी समारोह में मौजूद था। इसी दौरान आरोप है कि राजकुमार पुत्र बृजलाल, रंजीत कुमार पुत्र हरी प्रसाद, कृष कुमार पुत्र शिव प्रसाद सहित अन्य लोगों ने उसे घेरकर लाठी-डंडों और लोहे की सरिया से हमला कर दिया। हमले में उसके सिर पर गंभीर चोट आई। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने आगे कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। उसने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
إرسال تعليق