⚡ ब्रेकिंग News

इश्क का खौफनाक अंत, साथ चलने से किया इनकार पर प्रेमी ने ली प्रेमिका की जान, शव छोड़कर भागा दिल्ली, पुलिस ने 48 घंटे में किया गिरफ्तार

इश्क का खौफनाक अंत, साथ चलने से किया इनकार पर प्रेमी ने ली प्रेमिका की जान, शव छोड़कर भागा दिल्ली, पुलिस ने 48 घंटे में किया गिरफ्तार

केएमबी खुर्शीद अहमद
अमेठी। प्रेम संबंध का एक दर्दनाक अंत सामने आया है। प्रेमिका के साथ नई जिंदगी बसाने का सपना देखने वाले युवक ने, उसके साथ चलने से इनकार करने पर, बेरहमी से गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी शव को छोड़कर दिल्ली फरार हो गया, लेकिन अमेठी पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा कर दिया। मामला अमेठी कोतवाली क्षेत्र का है। 19 वर्षीय युवती काजल का शव उसके घर से करीब 200 मीटर दूर झाड़ियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और मामले की गहन जांच शुरू की गई।पुलिस अधीक्षक ने घटना के खुलासे के लिए कई टीमों का गठन किया। जांच के दौरान पुलिस को मृतका का मोबाइल फोन नहीं मिला, जिससे संदेह और गहरा गया। सर्विलांस, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस आरोपी सुरेश गौतम तक पहुंची, जिसे दिल्ली से गिरफ्तार कर अमेठी लाया गया।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। वह युवती पर अपने साथ दिल्ली चलकर शादी करने का दबाव बना रहा था, लेकिन युवती के मना करने पर गुस्से में आकर उसने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।घटना के खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...