⚡ ब्रेकिंग News

टैंक की खुदाई के दौरान मिले दो दर्जन से अधिक पीतल के गोले, मचा हड़कंप, एसडीएम नितेश राज के निर्देश पर घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात

टैंक की खुदाई के दौरान मिले दो दर्जन से अधिक पीतल के गोले, मचा हड़कंप, एसडीएम नितेश राज के निर्देश पर घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात

केएमबी खुर्शीद अहमद
अमेठी। मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के भनौली गांव में मंगलवार को घर निर्माण के लिए टैंक की खुदाई के दौरान दो दर्जन से अधिक पीतल के गोले मिलने से हड़कंप मच गया। गोले मिलने की सूचना पर पुलिस और तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और सभी धातु के गोलों को कब्जे में लेकर घटनास्थल को सीज कर दिया। बताया गया कि घर निर्माण के लिए मजदूर टैंक की खुदाई कर रहे थे। इसी दौरान मिट्टी में पीतल का एक गोला दिखाई दिया। इसके बाद आसपास खुदाई करने पर दो दर्जन से अधिक ऐसे गोले बरामद हुए। खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
मुसाफिरखाना एसडीएम नितेश राज के निर्देश पर घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रशासन ने लोगों को मौके से दूर रहने की हिदायत दी है। एसडीएम ने बताया कि बरामद गोलों को कब्जे में लेकर स्थल को सीज कर दिया गया है और मामले की जानकारी पुरातत्व विभाग को दी गई है। फिलहाल इन गोलों की वास्तविक प्रकृति, उम्र और उपयोग को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुरातत्व विभाग की जांच के बाद ही यह पता चल सकेगा कि ये गोले किस काल के हैं और इनका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाता था। जांच पूरी होने तक पुलिस स्थल की निगरानी करेगी।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...