स्मृति ईरानी के राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर अमेठी में जश्न, कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जताई खुशी, एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दी बधाई
शुकुल बाजार,अमेठी। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री, पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री एवं अमेठी की पूर्व सांसद स्मृति जुबीन ईरानी को पार्टी का राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने की घोषणा से अमेठी जनपद में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन में अमेठी के गौरव और कार्यकर्ताओं के लिए उत्साहवर्धक अवसर बताते हुए जगह-जगह बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। जिला मुख्यालय सहित विभिन्न मंडलों में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्मृति ईरानी को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।शुकुल बाजार कस्बे में विशेष उत्साह देखने को मिला। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पांच बार जिला उपाध्यक्ष रह चुके गिरीश चंद्र शुक्ला के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान वातावरण भाजपा के नारों और उत्साह से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्मृति ईरानी का राष्ट्रीय स्तर पर संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व संभालना अमेठी के लिए गौरव का विषय है। भाजपा नेताओं ने कहा कि स्मृति ईरानी ने अमेठी के विकास, जनसरोकारों और संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर सक्रिय भूमिका निभाई है। उनकी कार्यशैली, संगठनात्मक क्षमता और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद उन्हें पार्टी के भीतर एक प्रभावशाली नेतृत्व के रूप में स्थापित करता है। राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में उनकी नई जिम्मेदारी से भाजपा संगठन को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई गई।इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता गिरीश चंद्र शुक्ला, उद्योगपति एवं वरिष्ठ भाजपा नेता महेंद्र विजय सिंह, विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधक एवं शुकुल बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता पंडित राम उंजेरे शुक्ला, भाजपा मीडिया विभाग के जिला सहसंयोजक एवं वरिष्ठ पत्रकार सुशील कुमार मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष शंकर बक्श सिंह, संजय कौशल, मनोज शर्मा, रामकुमार, रमेश शुक्ला, राजीव पांडे, विश्व प्रकाश शुक्ला, डॉक्टर ओंकार नाथ सिंह, विजय गुप्ता, विनय चौरसिया, अरुण शंकर शुक्ला सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि स्मृति ईरानी को मिली यह जिम्मेदारी अमेठी के प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के लिए गर्व और उत्साह का विषय है। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का संकल्प भी व्यक्त किया।
إرسال تعليق