⚡ ब्रेकिंग News

UP TET- 2026 परीक्षा में शामिल होने वले शिक्षकों को मिलेगा विशेष अवकाश

UP TET- 2026 परीक्षा में शामिल होने वले शिक्षकों को मिलेगा विशेष अवकाश
लखनऊ। प्रदेश में होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) देने वाले कार्यरत शिक्षकों को विशेष अवकाश मिलेगा। सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद बड़ी संख्या में कार्यरत शिक्षक टीईटी में शामिल हो रहे हैं। शासन के इस निर्णय से लंबे समय से छुट्टी की मांग कर रहे शिक्षकों को बिना प्रशासनिक बाधा परीक्षा देने की सुविधा मिलेगी। शिक्षक संगठनों ने इस निर्णय का स्वागत किया। बेसिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव अवधेश कुमार तिवारी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा 2, 3 और 4 जुलाई को यूपीटीईटी-2026 परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बड़ी संख्या में बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक शामिल होंगे। इसे देखते हुए शासन स्तर पर विचार-विमर्श के बाद परीक्षा में शामिल होने वाले शिक्षकों को परीक्षा तिथियों के लिए विशेष अवकाश देने का निर्णय लिया गया है। विदित हो कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा टीईटी अनिवार्य किए जाने के निर्णय से प्रदेश के लगभग 1.80 लाख शिक्षक प्रभावित हो रहे हैं। इसमें से काफी शिक्षक यूपीटीईटी में शामिल हो रहे हैं। इसके लिए विभिन्न शिक्षक संगठन परीक्षा तिथि के लिए छुट्टी देने की मांग कर रहे थे। शासन की ओर से आदेश जारी करने के बाद उन्होंने राहत की सांस ली है।


Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...