⚡ ब्रेकिंग News

डॉ. अविनाश चंद गुप्ता बने स्वशासी मेडिकल कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक

डॉ. अविनाश चंद गुप्ता बने स्वशासी मेडिकल कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक

केएमबी ब्यूरो
सुल्तानपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज के पुरुष अस्पताल में डॉ. अविनाश चंद गुप्ता ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) का पदभार संभाल लिया है। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने का भरोसा जताया। डॉ. गुप्ता ने कहा कि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी और इलाज की गुणवत्ता में सुधार उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई, समय पर उपचार और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।इस मौके पर अस्पताल के अन्य चिकित्सक व कर्मचारी भी मौजूद रहे। सभी ने नए सीएमएस का स्वागत करते हुए सहयोग का भरोसा दिया। डॉ. अविनाश गुप्ता ने कहा अस्पताल की सेवाओं को और बेहतर बनाया जाएगा, जिससे मरीजों को कोई दिक्कत न हो।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...