⚡ ब्रेकिंग News

हिंदुस्तान ओलंपियाड में एच एस इंटर कॉलेज ज़ैनबगंज के छात्रों का रहा दबदबा

हिंदुस्तान ओलंपियाड में एच एस इंटर कॉलेज ज़ैनबगंज के छात्रों का रहा दबदबा

केएमबी खुर्शीद अहमद
अमेठी। शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नई ऊँचाइयाँ छू रहे एच एस इंटर कॉलेज, जैनबगंज (अमेठी) के विद्यार्थियों ने हिंदुस्तान ओलंपियाड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। छात्रों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिसर में खुशी और गर्व का माहौल है। विद्यालय की कक्षा 8 की मेधावी छात्रा रमीज़ा गुफ़रान ने पूरे अमेठी जनपद में 26वाँ स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। वहीं कक्षा 12 की छात्रा मानशी शुक्ला ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में 21वाँ स्थान हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इसके अलावा विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों ने भी परीक्षा में सराहनीय प्रदर्शन किया। छात्रों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है कि विद्यालय लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर परिणाम दे रहा है। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही कहा कि यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा बनेगी और उन्हें आगे बढ़कर बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...