खरांवा ग्राम पंचायत के सूबेदार पूर्वा मे निकली भव्य कलश यात्रा
अमेठी। जिले के तिलोंई विधानसभा के सिंहपुर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत खरांवा के सूबेदार पूर्वा मे भगवत कथा का आयोजन किया गया है, जिसमें मुख्य व्यास पंडित हरि विजय तिवारी के मुखारविन्दु से कथा सुनाई जा रही है। पंडित हरी विजय तिवारी ने बताया कि कथा कराने से ही विश्व का कल्याण होगा। सभी लोग कथा को जरूर सुने और अपने जीवन को धन्य बनाए। इस मौके पर भावी प्रधान मुकुल मिश्रा, भावी जिला पंचायत प्रदीप यादव, उमेश द्विवेदी, राम जी शुक्ला, विकास द्विवेदी, धनंजय त्यागी आदि लोग मौजूद रहे।
Post a Comment