⚡ ब्रेकिंग News

अमेठी में पहले दिन एसआईं भर्ती परीक्षा संपन्न, दूसरी पाली में 1104 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा

अमेठी में पहले दिन एसआईं भर्ती परीक्षा संपन्न, दूसरी पाली में 1104 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा

केएमबी खुर्शीद अहमद
अमेठी। जनपद में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा के पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जिले के 10 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा की दूसरी पाली में 1104 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के दौरान पुलिस अधीक्षक अपर्णा सिंह ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।जानकारी के अनुसार, जिले में दो दिनों तक चलने वाली इस भर्ती परीक्षा में कुल 14,400 अभ्यर्थियों को शामिल होना है। पहले दिन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित पहली पाली में 3600 अभ्यर्थियों को शामिल होना था, जिसमें से 1177 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में 2496 अभ्यर्थी उपस्थित हुए जबकि 1104 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
परीक्षा को निष्पक्ष और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर 370 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन जांच और आईडी स्कैनिंग के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। एसपी के निर्देश पर दूर-दराज से आने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने हेतु ई-रिक्शा की भी व्यवस्था की गई थी, ताकि सभी अभ्यर्थी समय से अपने केंद्रों तक पहुंच सकें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...