⚡ ब्रेकिंग News

नव विवाहिता ने कमरे में फंदा लगाकर जान दी: दो महीने पहले ऑपरेशन से बच्चे को दिया था जन्म जन्म के दो घंटे बाद हुई थी नवजात की मौत

नव विवाहिता ने कमरे में फंदा लगाकर जान दी: दो महीने पहले ऑपरेशन से बच्चे को दिया था जन्म जन्म के दो घंटे बाद हुई थी नवजात की मौत

केएमबी ब्यूरो अरविंद पसवान
 महाराजगंज। पनियरा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 स्थिति दीनदयाल नगर मास्टर कॉलोनी में शुक्रवार देर शाम एक नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, महिला अपने कमरे में फंदे से लटकती मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है, करीब दो महीने पहले ऑपरेशन से जन्मे नवजातकी मौत के बाद से महिला मानसिक रूप से परेशान रहने की बात सामने आई है, बताया जा रहा है कि 16 महीने पहले हुई थी शादी मास्टर कॉलोनी निवासी मनदीप मद्धेशिया की शादी करीब 16 महीने पहले गोरखपुर जिले के सरहरी निवासी जोगिंदर की बेटी संजू से हुई थी,शुक्रवार को मनदीप और उसके माता-पिता अपनी दुकान पर गए हुए थे,घर पर उसे समय संजू मौजूद थी शाम को घर लौटे तो दरवाजा बंद मिला
 शाम करीब 7:30 बजे परिवार के लोग दुकान से घर लौटे संजू के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था काफी आवाज देने और प्रयास करने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला परिजनों ने अंदर झांक कर देखा तो संजू पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकती हुई मिली,
 सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस
 घटना देखकर परिजनों में चिप पुकार मच गई उन्होंने तत्काल पनेरा पुलिस को सूचना दी जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया पुलिस ने मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को भी दी , और मौके पर मायके वालों ने भी पहुंचे
 घटना की जानकारी मिलते ही संजू के मायके के पक्ष के लोगों भी मास्टर कॉलोनी पहुंच गए पुलिस की मौजूदगी में मामले से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटा गई महिला की मौत के बाद दोनों परिवारों में मातम का माहौल है,
 बताया जा रहा दो महीने पहले बच्चे की हुई थी मौत
 संजू का मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन से बच्चा हुआ था परिजनों के अनुसार जन्म के करीब 2 घंटे बाद ही नवजात की मौत हो गई थी, इसके बाद संजू मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी पुलिस घटना के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है,
 पनियरा थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी, घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है, अधिकारियों के पहुंचने के बाद मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है,

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...