⚡ ब्रेकिंग News

राजधानी लखनऊ में बैंक के बाहर पत्नी का मर्डर, घर आकर बहन की हत्या, हनुमान चालीसा सुनते-सुनते खुद को भी मारी गोली

राजधानी लखनऊ में बैंक के बाहर पत्नी का मर्डर, घर आकर बहन की हत्या, हनुमान चालीसा सुनते-सुनते खुद को भी मारी गोली

केएमबी संवाददाता 
लखनऊ। राजधानी के गोमतीनगर इलाके में गुरुवार दोपहर एसबीआई बैंक अफसर मानस बाजपेयी ने मिठाई वाले चौराहे के पास पत्नी दिव्या मिश्रा (35) की गोली मार कर हत्या कर दी। इसके बाद हुसड़िया स्थित घर पहुंचे मानसिक बीमार अपनी बहन सिवा (30) को गोली मार दी। फिर खुद की कनपटी पर असलहा सटाकर गोली मारकर जान दे दी। एडीसीपी पूर्वी अमोल मुरकुट के मुताबिक उनकी पत्नी दिव्या मिश्रा मिठाई वाले चौराहे के पास स्थित आइसीआईआई बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर कार्यरत थी। सात साल पूर्व उनका मानस से विवाह हुआ था। एक साल से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। दोनों अलग रह रहे थे। मानस, बहन के साथ हुसड़िया स्थित घर मे रहते थे। गुरुवार सुबह असलहा लेकर पत्नी की बैंक के बाहर पहुंचे। पत्नी जैसे ही बैंक के गेट के पास पहुंची। उन्हें गोली मार दी। इसके बाद घर पहुंचे बहन को मार डाला। फिर खुद को गोली मार ली।
बताया जा रहा है कि पत्नी की हत्या के बाद मानस 2 किमी दूर अपने घर पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वह पसीने से भीगा हुआ था। अंदर जाने के बाद कमरे का दरवाजा बंद कर लिया और बहन को गोली मार दी। फिर खुद को भी गोली मार ली। आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे और दरवाजा तोड़ा। अंदर भाई-बहन की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। टीवी पर तेज आवाज में हनुमान चालीसा चल रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही अफसर मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम जांच कर रही है। पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा भी मौके पर पहुंचे। वारदात की वजह अभी क्लियर नहीं है। लेकिन, मानस ने वॉट्सएप स्टेटस लगाया था।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...