⚡ ब्रेकिंग News

मैरवा में नगर पंचायत ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता के जयकारे

मैरवा में नगर पंचायत ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता के जयकारे

केएमबी मुकुल बरनवाल
मैरवा (सीवान)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने और लोगों को ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान से जोड़ने के उद्देश्य से नगर पंचायत मैरवा की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा में नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मियों, अभिभावकों एवं गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

तिरंगा यात्रा के दौरान प्रतिभागियों के हाथों में राष्ट्रीय ध्वज और जुबां पर देशभक्ति के नारे थे। ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया। यात्रा के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और स्वतंत्रता दिवस को उत्साहपूर्वक मनाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में नगर पंचायत मैरवा की अध्यक्षा किस्मती देवी, कार्यपालक पदाधिकारी नेहा रानी, मैरवा थाना के सब-इंस्पेक्टर संदीप कुमार, उपचेयरमैन प्रतिनिधि जाहिर जी, नगर वार्ड पार्षद दुर्गेश कुमार सहित अन्य सम्मानित पदाधिकारी, नगर पंचायत के कर्मी, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

हर घर तिरंगा फहराने का आह्वान

इस अवसर पर लोगों से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की गई। वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। इसके सम्मान के साथ देश की एकता, अखंडता और विविधता को मजबूत करने का संकल्प भी जुड़ा है।

नगर पंचायत की ओर से लोगों से अपील की गई कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देशभक्ति की भावना को मजबूत करें। साथ ही बच्चों और युवाओं को भी राष्ट्रीय पर्व के महत्व और देश के प्रति जिम्मेदारियों से अवगत कराने पर जोर दिया गया।

देशभक्ति के रंग में रंगा मैरवा

तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। राष्ट्रीय ध्वज के साथ निकली यात्रा ने स्वतंत्रता दिवस के पहले ही मैरवा में देशभक्ति का माहौल बना दिया। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने और सशक्त, समृद्ध एवं विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया गया।

अंत में सभी ने राष्ट्रीय ध्वज की आन-बान-शान बनाए रखने तथा देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...