बांस काटने के विवाद में हत्या में चार आरोपी गिरफ्तार, बघौना नहर पुलिया से दबोचे गए आरोपी
सुल्तानपुर। बल्दीराय थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में कब्रिस्तान के पास बांस काटने को लेकर हुए विवाद में रामसुंदर की हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर बघौना नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर जहीर उर्फ जहीर अहमद,मोबीन,इलियास और इंतिजार अहमद उर्फ पप्पू को पकड़ा गया।सीओ बल्दीराय आशुतोष कुमार ने बताया कि एक अगस्त को विवाद के बाद रामसुंदर की हत्या हुई थी।वारदात के बाद चारों आरोपी फरार थे। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया,जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह,वलीपुर चौकी प्रभारी ज्ञानेश दुबे,हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार यादव,कांस्टेबल राधेश्याम यादव और पंकज कुमार शामिल रहे।
Post a Comment