⚡ ब्रेकिंग News

NH-328 पर यातायात प्रभावित, दोनों तरफ लगी ट्रकों की लंबी कतार; PWD ने शुरू कराया मरम्मत कार्य

NH-328 पर यातायात प्रभावित, दोनों तरफ लगी ट्रकों की लंबी कतार; PWD ने शुरू कराया मरम्मत कार्य

केएमबी ब्यूरो अरविंद पासवान
पनियरा। राष्ट्रीय राजमार्ग NH-328 पर बभनौली पुल का अप्रोच बुधवार की रात करीब दो बजे अचानक धंस गया। सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंसने से मौके पर गहरा गड्ढा बन गया, जिसमें पुल से गुजर रहा एक पिकअप वाहन फंस गया। घटना की सूचना मिलते ही पनियरा पुलिस मौके पर पहुंची और धंसे हुए हिस्से के चारों तरफ बैरिकेडिंग कर यातायात को नियंत्रित किया। समय रहते सुरक्षा व्यवस्था किए जाने से बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुल का अप्रोच धंसने की जानकारी मिलते ही पुलिस ने रात में ही मौके पर पहुंचकर सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से को घेर दिया। साथ ही पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को भी इसकी सूचना दी गई। रात के समय किसी अन्य वाहन के गड्ढे में गिरने की आशंका को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया।
जेसीबी से निकाला गया पिकअप
गड्ढे में फंसे पिकअप वाहन को सुबह जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया। सड़क की स्थिति को देखते हुए बड़े और लोडेड वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। छोटे वाहनों को पुलिस की निगरानी में सावधानी के साथ निकाला जा रहा है।
अप्रोच धंसने के कारण NH-328 पर यातायात प्रभावित हो गया। सड़क के दोनों तरफ भारी वाहनों की लंबी कतार लग गई। ट्रकों के रुकने से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। फिलहाल पुलिस मौके पर तैनात रहकर यातायात व्यवस्था संभाल रही है।
करीब 40 साल पुराना है पुल
स्थानीय लोगों के अनुसार बभनौली का यह पुल करीब 40 साल पुराना है। पहले यहां लकड़ी का पुल हुआ करता था। इसके बाद लोहे का पुल बनाया गया और बाद

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...