⚡ ब्रेकिंग News

कम स्टाफ में भी मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा, मैरवा अस्पताल की व्यवस्था से अधिकारी संतुष्ट

कम स्टाफ में भी मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा, मैरवा अस्पताल की व्यवस्था से अधिकारी संतुष्ट

केएमबी ब्यूरो मुकुल बरनवाल
मैरवा। वरीय उप समाहर्ता शालू कुमारी एवं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. ओपी लाल ने सोमवार को आरएच/सीएचसी चमैरवा का निरीक्षण किया। अधिकारियों के निरीक्षण को लेकर अस्पताल परिसर में स्वास्थ्यकर्मियों के बीच सक्रियता रही। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अस्पताल में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं एवं मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।
वरीय उप समाहर्ता ने अस्पताल के ओपीडी, इमरजेंसी, लेबर रूम, ऑपरेशन थिएटर सहित विभिन्न विभागों का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित स्वास्थ्यकर्मियों से विभागों में उपलब्ध सुविधाओं, मरीजों की संख्या तथा स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन की जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से भी बातचीत कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। वहीं ओपीडी में इलाज कराने पहुंचे मरीजों से भी अस्पताल की व्यवस्था एवं चिकित्सकीय सेवाओं को लेकर प्रतिक्रिया प्राप्त की गई। अधिकारियों ने अस्पताल के विभिन्न विभागों के कामकाज का जायजा लेने के बाद स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर संतोष व्यक्त किया। सीमित संख्या में स्वास्थ्यकर्मियों के बावजूद मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अस्पताल प्रभारी डॉ. प्रकाश कुमार एवं उनकी टीम के कार्यों की सराहना की गई। अधिकारियों ने कम स्टाफ में भी बेहतर ढंग से सेवाएं संचालित करने के लिए प्रभारी समेत अस्पताल की पूरी टीम को धन्यवाद दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...