गणेश चतुर्दशी पर निकली भव्य कलश शोभा यात्रा, गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे
शुकुल बाजार,अमेठी। गणेश महोत्सव के पावन अवसर पर गणेश चतुर्दशी के दिन शुकुल बाजार कस्बे में भव्य एवं दिव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर श्रद्धा एवं उत्साह के साथ भाग लिया। गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा कस्बा भक्तिमय नजर आया। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।बताते चलें कि शुकुल बाजार कस्बे में दो स्थानों पर गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कटरा चौराहे पर विवेक गुप्ता एवं अन्य गणेश भक्तों के सौजन्य से तथा कस्बे के अंदर दुर्गा मंदिर परिसर में संजय कौशल एवं अन्य भक्तों के सौजन्य से भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधानपूर्वक पूजन-अर्चन किया जा रहा है। दोनों स्थानों पर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में गणेश चतुर्दशी के अवसर पर दोनों गणेश महोत्सव समितियों के संयुक्त प्रयास से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धालु भगवान गणेश के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। शोभायात्रा महावीरन धाम हनुमान मंदिर से होते हुए आदि गंगा गोमती स्थित रेछ घाट पहुंची। वहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधानपूर्वक कलश में पवित्र जल भरा और वापस पहुंचकर गणेश महोत्सव पंडाल में कलश स्थापित किया। पूरे यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। धार्मिक जयघोष और भक्ति गीतों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। आयोजकों ने बताया कि गणेश महोत्सव के दौरान प्रतिदिन भगवान गणेश का विधि-विधानपूर्वक पूजन-अर्चन किया जा रहा है तथा श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बाजार शुक्ल थाना अध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ स्वयं मौजूद रहे। पुलिस टीम ने यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा।इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार एवं जिला सहसंयोजक मीडिया विभाग भाजपा अमेठी सुशील कुमार मिश्रा, ठेकेदार समर बहादुर सिंह, प्रधान सतीश मिश्रा, अभिषेक शुक्ला उर्फ विधायक, समाजसेवी महेश दुबे, संतोष पांडे, पत्रकार विकास शुक्ला, मंडल अध्यक्ष संतोष शुक्ला, सूरज गुप्ता, शुभम कसौधन, बबलू गुप्ता, चमन, विनीत, शुभम गुप्ता, आर्यन गुप्ता, ननकू कौशल, हेमंत गुप्ता सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं गणेश भक्त मौजूद रहे।गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से पूरा शुकुल बाजार भक्तिमय बना रहा और श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की मंगलकामना के साथ भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त किया।
Post a Comment