50 साल की गौरवशाली यात्रा पर भारतीय होम्यो हॉल का भव्य समारोह, डॉक्टरों, प्रबुद्धजनों और पत्रकारों को किया सम्मानित
मैरवा (सीवान)। स्थानीय मझौली रोड स्थित मेडिकल कॉलेज रोड के न्यू भारतीय होमियो हॉल में रविवार को भारतीय होम्यो हॉल के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान देश की प्रमुख होम्योपैथिक दवा निर्माता कंपनी एसबीएल प्राइवेट लिमिटेड के तत्वावधान में क्वालिटी अवेयरनेस प्रोग्राम एवं डॉक्टरों की विशेष बैठक भी आयोजित हुई। समारोह में क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित चिकित्सकों, चिकित्सा विशेषज्ञों, प्रबुद्धजनों और पत्रकारों ने भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर तथा होम्योपैथी के जनक डॉ. सैमुअल हैनमैन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस दौरान भारतीय होम्यो हॉल की पांच दशक लंबी सेवा यात्रा पर प्रकाश डाला गया तथा संस्था द्वारा होम्योपैथिक चिकित्सा के क्षेत्र में किए गए कार्यों की सराहना की गई।
क्वालिटी अवेयरनेस प्रोग्राम के दौरान एसबीएल के प्रतिनिधियों एवं विशेषज्ञों ने कंपनी द्वारा निर्मित होम्योपैथिक दवाओं की गुणवत्ता, अनुसंधान तथा आधुनिक निर्माण प्रक्रिया के बारे में चिकित्सकों को विस्तृत जानकारी दी। विशेषज्ञों ने बताया कि गुणवत्तापूर्ण दवाओं के निर्माण के लिए निर्धारित मानकों और आधुनिक तकनीकों का किस प्रकार उपयोग किया जाता है। कार्यक्रम के दौरान कंपनी के हाल में तैयार किए गए नए होम्योपैथिक उत्पादों को भी चिकित्सकों के समक्ष औपचारिक रूप से लॉन्च किया गया। चिकित्सकों ने नए उत्पादों तथा होम्योपैथिक चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे नए अनुसंधानों को लेकर अपने विचार साझा किए।
भारतीय होम्यो हॉल के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चिकित्सकों के साथ-साथ समाज के प्रबुद्धजनों एवं पत्रकारों को सम्मानित किया गया। सम्मानित अतिथियों को अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर उनके योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय होम्यो हॉल की पांच दशक की यात्रा विश्वास, सेवा, गुणवत्ता और समर्पण का प्रतीक है। संस्था ने लंबे समय से लोगों तक होम्योपैथिक चिकित्सा एवं दवाओं को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वक्ताओं ने भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ समाज और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में कार्य जारी रखने की बात कही।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी चिकित्सकों, प्रबुद्धजनों, पत्रकारों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके बाद आमंत्रित चिकित्सकों एवं अतिथियों के लिए सह-भोज (लंच) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय होम्यो हॉल के प्रोपराइट निशांत बरनवाल डॉ सुनील कुमार डॉ राहुल उपाध्याय डॉ डेजी रानी डॉ एक के सिंह डॉ मुकुंद पाठक समेत एसबीएल प्राइवेट लिमिटेड की टीम, भारतीय होम्यो हॉल के सदस्य एवं क्षेत्र के चिकित्सक उपस्थित रहे।
Post a Comment