⚡ ब्रेकिंग News

समरौता पावर हाउस में अघोषित बिजली कटौती के विरोध में सपा नेताओं ने दिया एसडीओ को ज्ञापन

समरौता पावर हाउस में अघोषित बिजली कटौती के विरोध में सपा नेताओं ने दिया एसडीओ को ज्ञापन

केएमबी विनय कुमार 
अमेठी। विधानसभा तिलोई के समरौता पावर हाउस में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती के विरोध में समाजवादी नेताओं व समर्थकों किसानों ने मिलकर जोरदार प्रदर्शन किया जिसमें समरौता चौराहे से पैदल मार्च कर पहुंचे पावर हाउस मौके पर मौजूद एसडीओ को ज्ञापन देकर एक सप्ताह का अल्टीमेटम देकर कहा कि अगर बिजली की कटौती का कोई सुधार नहीं हुआ तो एसडीओ मोहनगंज ऑफिस पर धरना प्रदर्शन करेंगे।
हालांकि एसडीओ मोहनगंज ने आश्वाशन दिया कि एक सप्ताह के भीतर समस्या का समाधान किया जाएगा।
सपा नेताओं ने कटौती की वजह पे सवाल किया तो एसडीओ ने कहा को कोयले की कम मात्रा होने के कारण कटौती हो रही है।
मौके पर मौजूद विधानसभा तिलोई प्रत्याशी मो नईम, मोहम्मद मुस्लिम, विधानसभा तिलोई प्रत्याशी भुवनेश प्रताप,जिला पंचायत सदस्य विकास यादव के साथ सैकड़ों जनसमर्थक मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...