⚡ ब्रेकिंग News

उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष बने मोहिसिन रजा

उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष बने मोहिसिन रजा


केएमबी संवाददाता
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मोहसिन रजा को नई जिम्मेदारी मिली है। उन्हें राज्य अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। उन्हें कैबिनेट रैंक का दर्जा भी मिलेगा। इससे पहले रजा योगी सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ और हज विभाग में राज्य मंत्री रह चुके हैं। रजा लंबे समय से बीजेपी से जुड़े रहे हैं। 2017 में योगी सरकार बनने के बाद उन्हें मंत्री बनाया गया था। वह विधान परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं। अब अल्पसंख्यक आयोग की जिम्मेदारी मिलने के बाद उनकी भूमिका एक बार फिर प्रदेश की राजनीति में अहम हो गई है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के दौरान वक्फ बोर्ड का ठीक से ऑडिट नहीं हुआ। उनका दावा था कि इसी वजह से 70 हजार से ज्यादा संपत्तियां रिकॉर्ड से गायब हुईं या उन पर अवैध कब्जे हो गए। इन आरोपों की पुष्टि के लिए जांच की जरूरत होगी। मोहसिन रजा की पहचान सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं रही है। उन्होंने क्रिकेट भी खेला है। वह रणजी ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इसके अलावा, मॉडलिंग और अभिनय से भी उनका जुड़ाव रहा है। 1995 में उन्हें 'प्रिंस लखनऊ' चुना गया था। रजा ने 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी का दामन थामा था। बाद में उन्हें पार्टी का प्रवक्ता बनाया गया। 2017 में योगी सरकार बनने के बाद उन्हें मंत्री की जिम्मेदारी मिली। अगस्त 2019 में उनके पास अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ और हज से जुड़े विभाग रहे। अब यह जिम्मेदारी मोहसिन रजा को दी गई है। कैबिनेट रैंक मिलने के साथ उनकी नई भूमिका को सरकार की ओर से महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के तौर पर देखा जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...